बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
प्रेम नगर थाना क्षेत्र जाटव पुरा के रहने वाले प्रमोद ने जिला अस्पताल में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन पर लाठी डंडों से जमकर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।