समस्तीपुर: काशीपुर ताजपुर रोड मछलीहाट के पास बिजली ठीक करते समय बिजली मिस्त्री को लगा करंट, चाय दुकानदार ने पहुंचाया अस्पताल
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर ताजपुर रोड मछलीहाट के पास 11000 हजार बिजली ठीक करने के दौरान एक बिजली मिस्त्री को लगा करंट। मिस्त्री की पहचान धरमपुर के रहने वाले रितेश कुमार शर्मा के रूप में की गई। काशीपुर के रहने वाले चाय दुकानदार सुजीत कुमार ठाकुर ने साहस का परिचय देते हुए जख्मी को पहुंचाया अस्पताल।