विदिशा नगर: हाईटेंशन लाइन से झुलसा युवक, दो साल बाद भी नहीं मिली मदद
सोराई रेलवे रेक पॉइंट पर वर्ष 2022 में हुए हादसे का शिकार युवक आज भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पूरनपुरा निवासी सौरभ किरार मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और सहायता की मांग की। सौरभ ने बताया कि ट्रक के साथ काम करते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। लंबे समय तक इलाज के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।