मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में युवती और किशोर ने घर में रखा कीटनाशक दवा पिया, राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की दोपहर 12:00 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के लड़के से बातचीत करने पर मां के डाटने पर घर में रखा कीटनाशक दवा पी लिया जिसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में एक किशोर ने पढ़ाई न करने पर परिजनों द्वारा डांट फटकार लगाने पर घर में रखे पशुओं को जू मारने की दवा पी ली जिसे राजगढ़ अस्पताल में लाया गया।