लहरपुर: लहरपुर में सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
सुधांश अपने मामा संतोष कुमार के यहां ग्राम भवानीपुर आया हुआ था और साइकिल से घूमने के लिए केसरी गंज बाजार आया था वापस जाते समय हरगांव की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को रोक लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।