महसी: महराजगंज हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजनों को भाजपा युवा मोर्चा ने दी ₹2,15,000 की धन राशि
महसी तहसील क्षेत्र के महराजगंज में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रवियों के द्वारा सुनियोजित ढंग से गोली मारकर रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे की मौजूदगी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 215000/ की सहायता राशि दी गई।