मंदसौर: भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दान की गणना हुई पूरी, कुल ₹1904213 दान राशि, 40 ग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा हुई प्राप्त
मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में रखी दान पेटियों की गणना गुरुवार को पूरी हुई। करीब डेढ़ महीने बाद दान पेटियों को खोला गया, जिसमें मंदिर प्रबंध समिति, प्रशासन और ट्रेजरी अधिकारियों की मौजूदगी रही। दान पत्रों की गणना दो दिनों तक चली। पहले दिन, 12 लाख 24 हजार 500 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई। दूसरे दिन, गुरुवार को, 6 लाख 79 हजार 713 रुपए की राशि मिली।