मुसाबनी: प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में मुसाबनी प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई
मुसाबनी प्रखंड के अंचल अधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा के निर्देश पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में सोमवार को सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि दिनांक 11 मई से 18 मई तक मतदाता सूचना पर्ची मतदाताओं को वितरण हर हाल में कर देना है। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ मौजूद थे।