स्वागत भाषण देते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष जीवन बंदे द्वारा होली पर्व की समस्त कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम,उमंग और सद्भाव का पर्व है जो समाज में आपसी सौहार्दता को बढ़ाता है!यह अपने भीतर की नकारात्मकता,ईर्ष्या और पुरानी गलतियों को होलिका की अग्नि में जलाकर नई शुरुआत करने का प्रतीक है! मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि होली पर हर व्यक्ति रंग में रंगा होता है,जिससे अमीर-गरीब,जाति-पाति का भेद मिट जाता है!