भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा में जनवरी में हुई करीब 60 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पीड़ित संग्राम सिंह ने शहडोल संभाग के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 19 जनवरी 2026 की रात उसके सूने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और दस्तावेज चोरी हो गए थे ।