इटावा: विजय नगर चौराहे पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर तांडव मचाने वाली यूट्यूबर सगी बहनों को पुलिस ने तीन माह बाद किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jan 12, 2026 विजय नगर चौराहा स्थित परचून की दुकान पर हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब तीन महीने बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी यूट्यूबर और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि मामला गंभीर था।