भोजपुरी फिल्म आटा चक्की की चर्चित अभिनेत्री बेबी काजल रविवार को बैरगनिया पहुंचीं। उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने के लिए चंद्रा टॉकीज परिसर में जुट गए। बेबी काजल की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।