शहर के प्रतापदेव वार्ड में सरकारी क्वार्टर तोड़ने के बाद लंबे समय से विवादों में घिरी जमीन एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी मल्टी स्टोरी पार्किंग तो कभी दिगम्बर समाज को मंदिर के लिए जमीन दिए जाने की चर्चा के बीच अब मंगलवार शाम 4 बजे भूमकाल स्मृति दिवस पर मूलनिवासी समाज ने इस भूमि पर अपना पारंपरिक जात्रा कर सूअर की बलि देकर अपना दावा पेश कर।दिया है।