रामानुजगंज: रामानुजगंज में कमर्शियल गैस संकट, ठेले और होटल का कारोबार ठप
रामानुजगंज मंगलवार नगर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी से जनजीवन और स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण ठेला संचालकों और होटल व्यवसायियों को अपना काम बंद करने की नौबत आ गई है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट गहरा गया है। स्थिति से निपटने के लिए लोग अब वैकल्पिक साधनों की ओर लौट रहे हैं।