झाझा: पलियातरी गांव में घर मे लूटपाट के बाद दो महिला को बदमाश ने पिस्तौल के बट से किया मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 18, 2024 सिमुलतला थानाक्षेत्र के पलियातरी गांव में रात्रि में एक घर में घुसकरघर से कीमती बर्तन,जेवर,कुछ नगद राशि लूट लिया और दो महिला के साथ पिस्तौल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान ललीता देवी और टिपनी देवी के रूप में हुई है,जो रविवार को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल पहुॅची और अपना इलाज करवाया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दिया।