पालोजोरी बाजार इन दिनों ट्रैफिक की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मंगलवार को पालोजोरी थाना गेट से लेकर सिद्धू-कान्हू चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र ठप रहा। इस भीषण जाम के कारण राहगीरों, व्यापारियों और आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।