शाहनगर: शाहनगर में 9 फीट लंबे धामन सांप का रेस्क्यू, सर्पमित्र ने दिया जीवन बचाने का संदेश
शाहनगर में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिट्टन सेठ के घर से करीब 9 फुट लंबे धामन सर्प का सर्पमित्र धीरेन्द्र सोनी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से सर्पों को न मारने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।