बार संघ की कार्यकारिणी के चुनावों की नामांकन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर बाद 3 बजे पूर्ण हुई। यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. भीम पारीक ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दिन अध्यक्ष पद के लिये 2, उपाध्यक्ष पद के लिये 3 ,सचिव पद के लिये दो, कोषाध्यक्ष पद के लिये दो, सह-सचिव पद पर एक एवं पुस्तकाल्याध्यक्ष पद पर एक नामांकन प्राप्त हुए।