देहरादून: गोवा से चली 100 नई रोडवेज बसें देहरादून पहुंचनी शुरू, पर्वतीय रूटों पर चलेंगी सुरक्षित और सुविधायुक्त आधुनिक बसें
गोवा से रवाना हुई रोडवेज की नई बसें अब देहरादून पहुंचने लगी हैं।कुल 100 आधुनिक बसें बेड़े में शामिल की जा रही हैं।इन बसों को विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर चलाने की तैयारी है।नई बसें पुरानी बसों की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक होंगी।लंबी दूरी के सफर के लिए बेहतर सीटिंग और अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।