डीआईयू टीम और ललमटिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध सट्टा और लॉटरी के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नूरपुर निवासी अशोक यादव को सट्टा, गेसिंग व लॉटरी खेलने और खेलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से लॉटरी खेलने में प्रयुक्त एक नोटबुक, 8420 रुपया नगद और एक मोबाइल बरामद किया है।