सीतापुर: नगर में रेप आरोपी सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी पर महिला आयोग की प्रियंका मौर्या ने जिला प्रशासन की प्रशंसा की
नगर क्षेत्र के लोहार बाग इलाके में रहने वाले कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर रेप का आरोप लगने के चलते एक दिन पूर्व दिन बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपी सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार किया गया था जिसके चलते महिला आयोग राज्य सदस्य प्रियंका मौर्या ने त्वरित कार्रवाई करने को लेकर सीतापुर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा की है।