कोंडागांव जिला के स्वास्थ्य विभाग द्वारा माकड़ी के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले की स्वास्थ्य विभाग की कुल 10 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला RHO फाइटर एवं CHC फाइटर फरसगांव के बीच खेला गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए CHC फाइटर फरसगांव ने जीत दर्ज की।