देवास नगर: ब्लैंकीट के डिलीवरी बॉय की हड़ताल, कम वेतन और रद्द ऑर्डर पर भुगतान न मिलने से नाराज़गी
शहर के स्टेशन रोड स्थित Blinkit ऑफिस के बाहर आज डिलीवरी पार्टनर्स ने हड़ताल करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने कंपनी की पेमेंट पॉलिसी और कार्य व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी समस्या को लेकर उन्होंने काम बंद कर दिया।