हरियाणा के कापड़ीवास में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल सिग्नेचर नामक इस सोसाइटी में मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। घटना रात करीब 9 बजे हुई देर रात करीब 10 बजे मृतकों के शवों को भिवाड़ी जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।