आरा: बबुरा पुल के नीचे बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार चचेरे भाई-बहन समेत 3 को टक्कर मारी,तीनों जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 13, 2024 जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा पुल के नीचे शनिवार की दोपहर बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत तीन लोगो को टक्कर मार दी। जिसके बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि बाइक पर पीछे बैठे चचेरे भाई-बहन मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया।