पीपलदा: खातोली पुलिस ने कैथूदा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 लाख 11 हजार रुपये किए जब्त
Pipalda, Kota | Apr 12, 2024 शुक्रवार को खातोली पुलिस ने कैथूदा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से ₹1 लाख 11 हजार जब्त किए हैं। SP करण शर्मा ने बताया कि कैथूदा तिराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश से आ रही एक कार को रुकवाया गया व कार सवार चंद्रप्रकाश के पास से ₹1 लाख 11 हजार जब्त किए गए।