गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे जिला कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बड़ामलहरा निवासी रमेश उर्फ पप्पू कुशवाहा की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच और CCTV व मोबाइल लोकेशन की जांच कराने की मांग की गई। साथ ही गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गर्रापुरवा में हरचरन कुशवाहा पर भी जांच की मांग की।