सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में बुधवार को अभ्या ब्रिगेड के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून, साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112, महिला हेल्प डेस्क और रोड सेफ्टी से जुड़े नियमों के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया गया।