खैरथल तिजारा एडीएम शिवपाल जाट ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित स्वयं सिद्ध आश्रम खैरथल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह द्वारा पूर्व में आश्रम की कमियों के बारे में प्रशासन को अवगत कराने के बाद किया गया। इस दौरान जिला परिवीक्षा समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल भी मौजूद रहे।