जगदलपुर: पंजाबी सनातन धर्म महासभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा, विधायक ने किया स्वागत
16 अगस्त को पंजाबी सनातन धर्म महासभा के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जगदलपुर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का विधायक किरण देव ने स्वागत कर किया पूजा अर्चना प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।