सांगोद: सांगोद के कुराड़िया गांव में जिला परिषद की कार्रवाई, घटिया निर्माण सामग्री से बनी दीवार गिराई, दुबारा बनेगी
सांगोद. ग्राम पंचायत कुराड़िया खुर्द में जिला परिषद द्वारा घटिया निर्माण कार्य पर कार्रवाई की है।सरकारी स्कूल में चारदीवारी बनाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत पर एक्सईएन राजकुमार सोनी जांच करने पहुंचे। सामग्री गुणवत्ताहीन होने पर शनिवार को सांय 4बजे दीवार तोड़ दी। वहीं ठेकेदार को दुबारा दीवार बनाने के निर्देश दिए।