मुशहरी: मुसहरी थाना क्षेत्र के पहलादपुर में गेहूं का बोझा हुआ जल कर राख
मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के पहलादपुर के नरसिंहपुर में दोपहर किशान साकेत बिहारी के गेहूं के खेत में दौनी करने के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया । वहीं पूरे मामले में किशान साकेत बिहारी का कहना है की थ्रेसर से चिंगारी निकली थी जिसके कारण आग लग गई।