कहरा: इंटर परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थाना चौक सहित विभिन्न जाम वाले स्थल पर विशेष बल तैनात
इंटर परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थाना चौक सहित विभिन्न जाम वाले स्थल पर ट्रैफिक पुलिस के साथ विशेष पुलिस बल तैनात किए गए हैं।गौरतलब है की इंटर की परीक्षा को लेकर शहर में ट्रैफिक जाम की भीषण समस्या हो रही थी।विशेष पुलिस बल के तैनाती से जाम की समस्या से अब थोड़ी राहत है।ट्रैफिक डीएसपी के अनुसार शहर को जाम से राहत पहली प्राथमिकता है।