कहरा: बलवाहाट ओपी थाना के बलवा बाजार चौक पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बलवाहाट ओपी थाना के बलवा बाजार चौक पर 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिस टक्कर में 1 बाइक चालक नीचे जा गिरा और जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से डॉक्टर ने उसके बेहतर इलाज के लिए उस जख्मी को PMCH पटना रेफर कर दिया है जख्मी बाइक चालक का नाम अनिल चौधरी जो की बनगांव थाना के बरियाही बाजार साफाबाद टोला का रहने वाला है