एसडीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में तहसील कासगंज में समाधान दिवस हुआ। समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस समाधान दिवस में 49 फरियादियों के प्रार्थना पत्र सामने आए। जिनमें से 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। मामले की जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली।