बहराइच: बहराइच जिले में अचानक मौसम का रुख बदला, मूसलाधार बारिश हुई
बहराइच में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का रुख बदल गया है। आसमान में काला अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से पारा लुढ़क गया है और हवाओं में नमी बढ़ गई है। बिजली कड़क के साथ बारिश जारी है। दिन में ही वाहन की लाइट जलाकर चलते दिखे।