पन्ना: किसानों के लिए मुनाफ़े की नई राह: पन्ना में गुणवत्ता, बाज़ार और जैविक खेती पर बड़ी पहल
Panna, Panna | Nov 29, 2025 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में रिलायंस फाउंडेशन और समर्थन संस्था के सहयोग से आज दिन शनिवार दिनाँक 29 नवम्बर को दोपहर करीब 2 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ।