कसरावद: नगर के प्राचीन बड़ी माता मंदिर में शनिवार रात 8 बजे से फूलों की होली का भव्य आयोजन, सवा क्विंटल गुलाब के फूल मंगाए गए
नगर के प्राचीन बड़ी माता मंदिर में शनिवार रात 8 बजे से फूलों की होली का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु सवा क्विंटल गुलाब के फूलों से होली खेलेंगे। आयोजन के लिए गुलाब के फूल विशेष रूप से इंदौर से मंगवाए गए हैं। मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र बागा पाटीदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेली जाएगी।