कोल: विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने पर 47 दिन बाद सऊदी से अलीगढ़ आया युवक का शव, रजा नगर में हुआ सुपुर्द-ए-खाक
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 क्वार्सी के रजा नगर निवासी युवक आमिर की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से मिले और बेटे के शव को अलीगढ़ लाने की मांग की। सांसद द्वारा पत्र लिखने के 47 दिन बाद आमिर का शव गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचा।