कटंगी के मुख्य मार्ग पर इन दिनों गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं जिसके चलते व्यापारी और नागरिक परेशान हैं। परेशान नागरिक और व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रदर्शन किया और इसमें सुधार की मांग की गई। व्यापारियों नागरिकों का आरोप है की मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिसके चलते आए दिन यहां पर हादसे होते हैं स्कूली बच्ची घायल हो रहे हैं।