देवली क्षेत्र के नासिरदा ब्लाक में बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर सम्मानित किया गया है। बीएलओ महेंद्र कुमार ने नासिरदा परिक्षेत्र में एसआइआर में भाग संख्या 7 में 1002 मतदाताओं को 28 नवंबर 2025 तक 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर गौरवान्वित किया है। इस कार्य के लिए ग्राम/ विद्यालय स्तर पर साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।