कहरा: सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक के पास एक शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने शव का शिनाख्त सुपौल जिला के छातापुर निवासी जगदेव के रूप में किया। मृतक के शरीर पर जख्म का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का वजह ट्रेन से गिरने से हुआ प्रतीत हो रहा है।