महाराजगंज: बेड़ारु में भाजपा का मिलन समारोह में स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
बेड़ारु में भाजपा का मिलन समारोह में स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी का जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। विनय वर्मा के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा,शिवगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य अनुपमा मिश्रा, खजुरों प्रधान सोनल वर्मा,पिण्डौली प्रधान प्रीती वर्मा,प्रधान अशर्फीलाल यादव, अनिल वर्मा, कृष्णकांत उर्फ दउवा शुक्ला, दुर्गेश बहादुर, राजकुमार यादव, बंसीलाल लोधी,अरुण रावत, मनीराम यादव, महेंद्र वर्मा सहित विभिन्न दलों से आए सैकडों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीता हुआ एमपी चुनाव जीतने के बाद आपका हाल तक जानने नहीं आया और एक हारा हुआ एमपी लगातार आपकी सेवाकर रहा है।