महाराजगंज: नौतनवा उपनिबंधक के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने नौतनवा उप निबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर पत्रक सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आए दिन नौतनवा उप निबंधक के खिलाफ लोग शिकायत कर रहे है उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। साथ ही हमारी मांग है कि जिलास्तरीय कमेटी बनाते हुए उपनिबंधक के कार्यप्रणाली की जांच कराया जाए।