फूलपुुर: झूंसी के भदकार गांव में मिला महिला का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
झूँसी से भदकार गांव में शनिवार को घर से निकली महिला नही लौटी थी घर रविवार को गांव के कछार में मिला शव।भदकार गांव निवासी राम आसरे निषाद की पत्नी बिटोला निषाद का गांव के कछार में शव मिला। बिटोला निषाद के शरीर मे चोट के निशान भी मिले।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।