। सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।