सिहोरा: मल्हनपुरा वार्ड 3 में गाड़ी के अंदर सो रहे व्यक्ति की आग लगने से हुई मौत, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहा था
सिहोरा थाना क्षेत्र के मल्हनपुरा वार्ड नंबर 3 में शनिवार सुबह 6:00 बजे अचानक साट सर्किट होने से आग लग गई। जिसकी जानकारी नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। परंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक व्यक्ति जलकर खाक हो गया। हालात ऐसे रहे कि व्यक्ति का शेष कंकाल बस बचा है।