मऊरानीपुर: भटपुरा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की हुई मौत,दो की हालत गंभीर।
भटपुरा के पास 2 मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे तो दूसरे मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति सवार था।घायलों को पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर मनोज पटेल निवासी पुछी को मृत घोषित कर दिया गया।दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रिफर कर दिया गया।