बिहार: दरोगा बीघा गांव से निकली 108 कलश यात्रा, 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2025 बिहार शरीफ प्रखंड के दरोगा बीघा गांव में, जहां शिव मंदिर से भव्य 108 कलश शोभा यात्रा गुरुवार की सुबह 8:30 बजे निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 महिलाएं एवं कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर पूरे गांव में भक्ति का वातावरण बना दीं।कलश यात्रा की शुरुआत गांव के प्राचीन शिव मंदिर से की गई, जिसे लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।