यमुनानगर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित गांव बहादुरपुर के पास जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे से सटे पॉपुलर नर्सरी में रविवार दोपहर एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नग्न अवस्था में मिले शव की चार दिन बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है और कटा हुआ सिर भी बरामद नहीं हुआ है।